खाद,बीज व दवा बिक्री का लाइसेंस ले सकेंगे प्रशिक्षु

 खाद,बीज व दवा बिक्री का लाइसेंस ले सकेंगे प्रशिक्षु

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी ) बस्ती  द्वारा 13 दिवसीय प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना (एग्री जंक्शन) का हुआ समापन 




बस्ती। आज भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी ) बस्ती  द्वारा 13 दिवसीय प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना (एग्री जंक्शन) का समापन हुआ। कृषि विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उद्यम चलाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में उप कृषि निदेशक अनिल कुमार  एवं अग्रणी जिला प्रबंधक  आर एन मौर्य , संस्थान निदेशक  राजीव रंजन द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। उप कृषि निदेशक ने  सभी प्रशिक्षुओं से कहा कि आप लोगो को कृषि विभाग द्वारा खाद, बीज और दवा आदि की बिक्री करने का मुफ्त में लाइसेंस भी दिया जाएगा एवं  चयनितों को बैंकों से ऋण मिलेगा और सरकार ब्याज पर अनुदान देगी। प्रशिक्षण के दौरान बैंकिंग से संबंधित जानकारी और उद्यम से संबंधित जानकारियां संस्थान निदेशक राजीव रंजन  द्वारा दिया गया। इस दौरान एस बी आई  मेडिकल कालेज के  शाखा प्रबन्धक  हरीश यादव ने बताया की प्रशिक्षण के दौरान ही पाच प्रशिक्षुओ ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजन का लाभ हमारे बैंक से लिया  एवं  सभी प्रशिक्षुओ को तकनीकी ज्ञान के लिए मऊ से आए डीएसटी रामनवल प्रजापति  ने दिया इस अवसर पर आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सदस्य धीरज राय ने सभी प्रशिक्षुओ को उनके उज्ज्वल भविष्य कि शुभकामनाये दी इस मौके  पर कृषि विभाग से आए चंद्रभान आरसेटी मे वरिष्ठ सहायक मंजय सिंह एवं अटेंडर मनोज यादव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.