बस्ती जिले में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी, लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े अधिवक्ता
बस्ती। हापुड़ की घटना को लेकर बस्ती जिले में शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी है। अधिवक्ताओं का साफ तौर पर कहना है कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय के सामने न्याय मार्ग पर सड़क जाम किया तथा प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

