अमोड़ा चतुर्भुजी मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम व समरसता भोज का किया गया आयोजन

अमोड़ा चतुर्भुजी मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम व समरसता भोज का किया गया आयोजन 


(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। अमोड़ा चतुर्भुजी मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा स्थापना दिवस का कार्यक्रम एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के गोरक्ष प्रांत के मठ मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय समरसता प्रमुख देव जी रावत का संबोधन प्राप्त हुआ।

 उन्होंने संबोधित करते हुए कहा की जो छुआछूत एवं सामाजिक विषमता हिंदू समाज में आई वह पराधीनता कल की देन है हमारी संस्कृत में वेदों में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं था वर्तमान में भी और विदेशी ताकते हिंदुओं को तोड़ने के लिए कुचक्र रच रही है विश्व हिंदू परिषद सनातन हिंदू समाज में हर प्रकार की विसंगतियां को दूर करने के लिए कटिबंध है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समरसता के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री मुकेश जी ने कहा कि हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए हम हर प्रकार का प्रयास करेंगे कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी माननीय ओमप्रकाश जी प्रांत सह मंत्री शगुन जी प्रांत के समरसता प्रमुख जिला मंत्री सर्वेश श्रीवास्तव जिला सह बजरंग दल संयोजक बाल्मिक सोनकर अतुल शर्मा बालोपासना प्रमुख लव कुश जी जिला गौ रक्षा प्रमुख धर्मेंद्र सिंह जिला समरसता प्रमुख अजय कनौजिया जिला मातृशक्ति प्रमुख निर्मला जी जिला मीडिया टोली के सदस्य दीपक सोनी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश जी गोपाल सिंह लवकुश जी महाराज आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.