रावत बारी एकता मंच की बैठक सम्पन्न, तहसील इकाई का हुआ गठन
बस्ती। रावत बारी एकता मंच उत्तर प्रदेश सम्बद्ध अखिल भारतीय बारी संघ की बैठक क्षेत्र के बारीजोत ग्राम में हुई जिसकी अध्यक्षता राम जी बारी ने किया.
बैठक में कहा गया कि बारी जाति के जितने भी संगठन देश और प्रदेश में कार्य कर रहे हैं सभी का एक ही लक्ष्य है बारी जाति का विकास हो और अन्य जातियों की तरह समाज में अपनी जाति का एक पहचान बने.
बैठक में सर्व सम्मति से बस्ती सदर तहसील और ब्लाक के साथ साथ नगर पंचायत नगर बाजार का भी गठन किया गया. तहसील अध्यक्ष के पद पर अश्वनी कुमार रावत. ब्लाक अध्यक्ष पद पर अजय सिंह रावत. ब्लाक महामंत्री पद पर संजय कुमार बारी एवं नगर पंचायत नगर बाजार के लिए गणेश बारी का चयन किया गया. सभी को उनके दायित्वों के प्रति सजग एवं समर्पित रहने की बात बताई गई.
इस दौरान सुशील कुमार बारी. राम गोपाल. प्रदीप कुमार बारी. बृजलाल. दिनेश कुमार. मनोज कुमार. बलराम. कन्हैया. रबीन्द्र. जगदम्बा. राम अजोर. प्रेम सागर बारी आदि मौजूद रहे.

