हिन्दी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में हिन्दी के विकास यात्रा पर विमर्श

हिन्दी दिवस पर सम्मानित हुये 90 वर्षीय कवि भद्रसेन सिंह ‘बंधु’

संगोष्ठी में हिन्दी के विकास यात्रा पर विमर्श


बस्ती । हिन्दी दिवस के अवसर पर गुरूवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा  वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में आई.टी.आई. मुख्य द्वार के निकट वरिष्ठ साहित्यकार 90 वर्षीय भद्रसेन सिंह बंधु का फूल मालाओं के साथ हिन्दी सेवी के रूप में स्वागत किया गया।
इसी कड़ी में हिन्दी दिवस पर हुई संगोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि दुनियां में हिन्दी भाषियों की संख्या लगातार बढ रही है, ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में भी हिन्दी में पुस्तकें आ रही है, यह हिन्दी के लिये शुभ संकेत है। भारत सहित दुनियां के कई विश्वविद्यालयोें मंें हिन्दी पढाई जा रही है। अब इस विकास यात्रा के समक्ष देवनागरी लिपि को सहेजने की बड़ी चुनौती है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बी.एन. शुक्ल ने कहा कि हिन्दी रोजी रोटी की भाषा बन चुकी है और जिन्हें हम गरीब मानते हैं ऐसे लोगों ने हिन्दी को दुनियां भर में सहेजे रखा है।  90 वर्षीय भद्रसेन सिंह बंधु ने कहा कि हिन्दी की इस विकास यात्रा के पीछे अनेक लोगों का जो योगदान है उसे सहेजे रखना होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.