सिंगहाराजा गांव में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक घर से ली गई मिट्टी

सिंगहाराजा गांव में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक घर से ली गई मिट्टी


(आनंदधर द्विवेदी)

बस्ती। सिंगहाराजा गांव में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों से एक मुठ्ठी मिट्टी ली गई। इस दौरान भाजपा नेता सत्यदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर ही केंद्र और प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। विकसित राष्ट्र की श्रेणी में देश को शामिल करने के लिए ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहां सरकार भारी बदलाव ला रही है, वहीं सड़क, पानी, बिजली की व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में भी तेजी से सरकार कार्य कर रही है। अभियान के तहत गांव में घर-घर में अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित किया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.