अधिवेशन के नाम पर की गई जमकर लूट खसोट, बोरिंग टेक्नीशियन ने अपनों पर ही लगाए गंभीर आरोप

 अधिवेशन के नाम पर की गई जमकर लूट खसोट, बोरिंग टेक्नीशियन ने अपनों पर ही लगाए गंभीर आरोप

बस्ती। जनपद के लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत बोरिंग टेक्नीशियन पद पर श्री प्रकाश चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि, बीते 10 सितंबर को जनपद में प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा प्रत्याशी अधिवेशन शुल्क के नाम पर 15 हजार रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया था,कुल 60 हजार की वसूली हुई थी, उन्होंने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी से पूछना चाहता हूं यह दो तरफा खेल, क्यों खेला गया, श्री प्रकाश चौधरी ने यह भी कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी ने प्रत्याशी अधिवेशन शुल्क अधिक लिया गया प्रांतीय कार्यकारिणी इसका जवाब दें। श्री प्रकाश चौधरी ने बताया कि, वहीं बीते 16 सितंबर को जनपद बाराबंकी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन हुआ है जहां अधिवेशन शुल्क प्रत्याशी के रूप में 2000 रखी गई थी जिसका सभी ने स्वागत किया है, पिछले एक सप्ताह से सभी साथी, प्रांतीय कार्यकारिणी से इसका जवाब मांग रहे हैं। किसके साथ इन्होंने कार्यकारी के सदस्यों पर और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.