नही रहे वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार सत्येंद्र नाथ मतवाला
बस्ती। बस्ती के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार सत्येन्द्र नाथ मतवाला (83वर्ष) का सोमवार रात निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जिलेे में अपनी कविताओं के माध्यम से लोेगों को जगाने वाले कवि एवं साहित्यकार आज चिर निद्रा में सेे गये। अब वेे वापस नहीं आयेंगे लेकिन अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों के दिलों में हमेशा बसेे रहेंगे। वे साहित्य जगत के यायावर थे। अपने नाम के अनुरूप उनका जीवन भी था। सदा ही मतवाले अंदाज में वे जीते थेे। भारतीय स्टेट बैंक से अवकाश प्राप्त करने के बाद सत्येंद्र नाथ श्रीवास्तव ‘मतवाला’ अंतिम समय तक साहित्य साधना में लगे रहे। उनके निधन से बस्ती के कवियो, सााहित्यकारों एवं राजनीतिक, सामजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

