लखनऊ इको गार्डन में धरने के लिए रवाना हुई शिक्षामित्रों की टोली
बडी संख्या में धरने में शामिल हो रहे शिक्षामित्र
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के नेतृत्व में 18 अक्टूबर दिन बुधवार को लखनऊ के इको गार्डन में अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्र संगठन द्वारा धरने का कार्यक्रम आयोजित हुआ है जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के 172000 शिक्षामित्र को पहुंचने के लिए सभी जिला अध्यक्षों ने अपील किया है।
शिक्षामित्र संगठन बस्ती के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में बस्ती जनपद के सभी ब्लॉकों से शिक्षामित्र की टोली लखनऊ के लिए बुधवार की सुबह ही रवाना हो गई।
कप्तानगंज ब्लाक अध्यक्ष श्रवन कुमार यादव एवं हनुमान यादव के नेतृत्व में कप्तानगंज ब्लाक के शिक्षामित्र बडी संख्या में लखनऊ इको गार्डन में धरना के लिए रवाना हुए।
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ल ने बताया कि विगत कई वर्षों से अल्प मानदेय पर कार्यरत शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा विभाग में अपनी सेवा दे रहा है।
उन्होने कहा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सरकार से नियमतीकरण की मांग को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में प्रदेश व्यापी धरने का आयोजन किया गया है।
जिसमें पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में शिक्षामित्र धरने में पहुंच रहे हैं।
उन्होने बताया बस्ती जनपद के सभी ब्लाकों से शिक्षामित्र धरने में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए कुछ शिक्षामित्रों की टीम कल से ही लखनऊ धरना स्थल पर पहुंच चुकी है।
उन्होंने बताया कि लाखों की संख्या में सभी जिलों से शिक्षामित्र लखनऊ पहुचेंगे।

