टीचर सेल्फ केयर टीम ने किया 60 लाख का सहयोग
यूपी, बस्ती। टीचर सेल्फ केयर टीम ने अपने दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय व्यास चंद्र के नॉमिनी के खाते में लगभग 60 लाख रुपए का भुगतान किया है। टीएससीटी के जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि गौर ब्लाक में तैनात शिक्षक के दिवंगत होने पर उनके पत्नी के खाते में प्रदेश भर से TSCT के सदस्यों ने 30-30 रुपए के सहयोग से परिजन के खाते में ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया के माध्यम से इतनी बड़ी राशि प्रदान की है।
जिला प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि TSCT पूरी पारदर्शिता के साथ यह व्यवस्था अपनाते हुए भुगतान करती है। जिला सहसंयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस बार पूरे प्रदेश में 6 दिवंगत शिक्षकों का सहयोग हुआ था। जिसमें स्वर्गीय व्यास चंद्र जी जो बस्ती जिले के गौर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरवलिया में तैनात थे। इनके नॉमिनी के खाते में TSCT की टीम द्वारा सहयोग किया गया। यह प्रक्रिया TSCT के सक्रिय सदस्यों के सफल प्रयास से निरंतर चलती रहेगी। उन्होंने जानकारी दी कि TSCT के सक्रिय सदस्यों की कुल संख्या लगभग 2 लाख के आसपास है। यह सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
