स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव से पूरी तरह से अलग हुए,नई पार्टी बनाई नाम और झंडा आया सामने
स्वामी प्रसाद मौर्य अब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी से पूरी तरह से अलग हो गए हैं। उन्होंने नई पार्टी का गठन कर दिया है पार्टी का नाम है राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा।
उन्होंने झंडा भी इसका लॉन्च किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य 22 फरवरी को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" में भी शामिल होंगे...
स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कई दिनों से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। राज्य सभा चुनाव के टिकट देने में PDA (पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक) की उपेक्षा का आरोप लगा रहे थे।बाद में स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि वह समाजवादी पार्टी के कई नेताओं की बयानबाजी से आहत हैं। सोमवार को उन्होंने अपने लिए नया रास्ता चुन लिया। उन्होंने नई पार्टी के गठन के साथ उसके झंडे की तस्वीर भी मीडिया के सामने साझा की। उनकी इस नई पार्टी में कौन-कौन रहेगा या अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पार्टी 2013 में बनाई गई थी। अलीगढ़ के रहने वाले साहिब सिंह धनगर ने बनाई थी। साहब सिंह धनगर 1993 में बीएसपी से विधानसभा चुनाव लड़े थे। वह 2002 में सपा से भी चुनाव लड़े थे। बीच में बीएसपी से लोकसभा का भी चुनाव लड़ चुके थे। 2013 में इन्होंने RSSP बनाई। 2014, 2017, 2019 का चुनाव उनकी पार्टी लड़ी थी। 2020 में इन्होंने इंडियन डेमोक्रेटिक एलाइंस IDA बनाया। जिसमें कई छोटे-मोटे दल साथ आए।इस रिलायंस ने 2022 का चुनाव भी लड़ा था। साहब सिंह धनगर भैया जी इस पार्टी के फाउंडर हैं।
