रजौली में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन,निःशुल्क धान के बीज का हुआ वितरण

रजौली में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन,निःशुल्क धान के बीज का हुआ वितरण 



यूपी, बस्ती।हरैया ब्लॉक के रजौली गाँव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें खेती में बेहतर धान उत्पादन हेतु जानकारी दी गई।

सुबीज कंपनी द्वारा किसान गोष्ठी में पहुंचे सैकड़ो किसानों में निशुल्क धान के उन्नतशील बीज का वितरण किया गया।

       किसान गोष्ठी में पहुंचे नुजिवीडू सीड्स कंपनी के टीएम सुरजीत सिंह ने किसानों को धान के उन्नतशील बीजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि उन्नतशील धान का बीज प्रयोग करने पर किसान धान की अच्छी पैदावार हासिल कर सकते हैं। 




उन्होंने कहा कि फसल बुवाई में किसानों को हमेशा उन्नतशील बीज का प्रयोग करना चाहिए। इसका कारण यह है कि उन्नतशील बीज शोधित होने के कारण बुवाई के बाद फसल निरोगी रहती है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा कई ऐसी किस्म का बीज तैयार किया गया है। जिसकी पैदावार अन्य धान की तुलना में काफी बेहतर है। 

संगोष्ठी में किसानों ने खरीफ की फसलों के साथ ही साथ रवी के विभिन्न फसलों की लागत और पैदावार के बारे में विस्तार से बीज कंपनी के अधिकारियों से संवाद कर जानकारी प्राप्त की और किसानों को जरूरी सलाह दी भी दिया। 

इस मौके पर नुजिवीडू सीडस कंपनी के एमडीओ आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा विधिवत किसानों को फसल उत्पादन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई एवं उन्होंने उपस्थित सभी किसानों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अमरदेव सिंह, शैलेंद्र सिंह, परमानंद सिंह,संतोष वर्मा,केशव प्रसाद मिश्रा,अमरनाथ चौधरी,वीरेंद्र सिंह, विनायक सिंह सहित संगोष्ठी में पहुंचे 80 किसानों को निशुल्क बीज का वितरण किया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.