कोतवाली पुलिस व आगरा एसटीएफ की टीम ने धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 कोतवाली पुलिस व आगरा एसटीएफ की टीम ने धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस बल व एसटीएफ यूनिट आगरा टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त विवेक तिवारी पुत्र विजय बहादुर निवासी मणिपुरा थाना बाह जनपद आगरा को अमहट घाट पुल से समय करीब 8.15 बजे हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाइल इंफिनिक्स, एक अदद पेज उ0प्र0 शासन का लोगो लगा हुआ और जेब से 500 रूपये बरामद हुआ। बाद विधिक कार्यवाही मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियुक्त विवेक उपरोक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 261/2024 धारा 419, 420, 384, 507, 467, 468 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त  का विवरण

1. विवेक तिवारी पुत्र विजय बहादुर निवासी मणिपुरा थाना बाह जनपद आगरा

गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण 

1. प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली विजय कुमार दूबे जनपद बस्ती। 

2. उ0नि0 लाल सिंह एसटीएफ आगरा यूनिट जनपद आगरा।

3. उ0नि0 अजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाइन, थाना कोतवाली, बस्ती।

4. हे0का0 बृजराज सिंह, हे0का0 विवेक कुमार सिंह, का0 प्रदीप कुमार एसटीएफ यूनिट आगरा जनपद आगरा।

5. का0 देवीलाल, का0 सूर्य प्रकाश, का0 धीरज कुमार यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.