दिवंगत आशा अमरावती मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि

दिवंगत आशा बहन अमरावती मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि

आनन्दधर द्विवेदी 

बस्ती। ऑल इंडिया आशा अधिकार मंच के नेतृत्व में दिवंगत आशा बहन अमरावती मिश्रा की श्रद्धांजलि सभा हर्रैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभय प्रताप सिंह एवं ऑल इंडिया आशा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने दिवंगत अमरावती मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इशरावती चौधरी सहित उपस्थित सभी आशा बहनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभय प्रताप सिंह ने अमरावती मिश्रा के स्वास्थ्य सेवाओं में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने दिवंगत आशा बहन की सेवाओं को स्मरण करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव संगठन के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। जिलाध्यक्ष इशरावती चौधरी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में संगठन की राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्री श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव शारदा देवी, हर्रैया ब्लॉक अध्यक्ष दीप माला पांडेय, आशा बहनें रेखा व ममता पांडेय, कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला सहित लगभग 50 आशा बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने दिवंगत अमरावती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.