लोकसभा चुनाव में योगदान के लिये कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव सम्मानित

 लोकसभा चुनाव में योगदान के लिये कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव सम्मानित

बस्ती । सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव और गोरखपुर- बस्ती मण्डल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव को लोकसभा चुनाव में उनके सक्रिय योगदान के लिये आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन लखनऊ में समारोह पूर्वक प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि महेन्द्र श्रीवास्तव ने लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिये अथक योगदान दिया। वे लगातार कांग्रेस की नीति, कार्यक्रमों से लोगांें को जोडते हुये कांग्रेस संगठन को मजबूती दे रहे हैं।
सम्मानित होने के बाद यहां जारी विज्ञप्ति के माध्यम से  सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव और गोरखपुर- बस्ती मण्डल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जरा सी चूक हुई वरना बस्ती मण्डल की तीनों सीटों बस्ती, संतकबीर नगर के साथ ही डुमरियागंज सीट पर भी सफलता मिलती। कहा कि लोकसभा का यह चुनाव सच्चे मायनों में जनता लड़ रही थी। उसका लक्ष्य भाजपा के कुशासन को बदलना था। कहा कि कांग्रेस ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिये अभी से तैयारियां तेज कर दिया है, निश्चित रूप से पार्टी यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल करेगी।
कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव को योगदान के लिये सम्मानि किये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, वरिष्ठ नेता बसन्त चौधरी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, गिरजेश पाल, विश्वनाथ चौधरी, नर्वदेश्वर शुक्ल, प्रशान्त पाण्डेय, जयन्त चौधरी, रफीक खान, सूर्यमणि, अवधेश सिंह, रामप्रीत तौफीक, अतहर, दीन मोहम्मद, रीता साहनी, मंजू देवी, हसीना खातून, पूनम, सुमन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.