भाजपा नेता आकाश शुक्ल के निधन पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

 भाजपा नेता आकाश शुक्ल के निधन पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर



बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे आकाश शुक्ल के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया। आकाश शुक्ल के निधन की सूचना जैसे जिले में पहुँची आग की तरह फैल गई। सुनते ही लोग स्तब्ध हो गए। पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी। तीन भाइयों में मझले थे आकाश शुक्ल, पिता का साया बचपन मे ही उठ गया था। माँ भी अक्सर बीमार रहती है। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने मौन  रहकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा छात्र संघ की राजनीति से संघर्ष करते हुए आकाश शुक्ल ने कम उम्र में अपनी बड़ी पहचान बनाई थी। भाजपा ने उभरता हुआ युवा नेता खो दिया। श्री शुक्ल का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है, मेरे लिए उनका निधन एक व्यक्तिगत क्षति है।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा आकाश शुक्ल सौम्य व्यक्तित्त्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, ओजस्वी वक्ता और जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाने वाले एक जुझारू नेता के रूप में सदैव याद किये जायेंगें। उनके निधन से राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन के एक महत्त्वपूर्ण कार्यकर्ता एवं कुशल मार्गदर्शक को खो दिया है। दुःख की इस घड़ी में मैं स्वयं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस मौके पर भानु प्रकाश मिश्र, आदित्य श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, अमृत कुमार वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, जॉन पाण्डेय, राजेश पाल चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, आशीष शुक्ल, गिल्लम चौधरी,  गजेंद्र मणि त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, अखिलेश शुक्ल, अरविंद श्रीवास्तव गोला, वरुण पाण्डेय, घनश्याम शुक्ल, आलोक पाण्डेय आदि ने संवेदना व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.