स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली
बस्ती। पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में गुरुवार को मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में दिनांक एक जुलाई से 6 जुलाई 2024 तक विशेष पकवान निर्धारित मीनू से इतर भोजन बनाने और खिलाने के आदेश के क्रम में रोटी दाल युक्त सब्जी व हलवा बच्चो को खिलाया गया। इस दौरान नवीन नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सेवित बस्तियों में में रैली निकला गया। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी सुगम कर्ता अनुपम कमलेश्वर विनोद विनय शंकर पाण्डेय ऋषभ कुमार सुनीता सुनीता चौधरी विनय कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली देवमी, बघाड़ी होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई। विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा नामांकन हेतु सेवक बस्तियों में स्कूल चलो अभियान की रैली के माध्यम से अभिभावकों से संपर्क किया गया तथा उन्हें जिन जिन बच्चों की आयु 6 वर्ष पहली जुलाई को पूर्ण हो गई हैं उन्हें नामांकित के लिए प्रेरित किया गया। प्रार्थना सभा में संचारी रोग का शपथ दिलाया गया और बुखार होने पर अपने नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को अपने आस पास की सफाई के लिए प्रेरित किया गया।