गरीबों का घर बुल्डोजर से गिराने की जगह शिक्षा व्यवस्था मजबूत करे योगी सरकार

 गरीबों का घर बुल्डोजर से गिराने की जगह शिक्षा व्यवस्था मजबूत करे योगी सरकार


बस्ती। जिस देश और समाज में शिक्षक का सम्मान नहीं होता उसकी प्रगति रूक जाती है। शिक्षक दिवस पर यह विचार व्यक्त करते हुये कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह हैरान करने वाली स्थिति है कि उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी जहां आन्दोलित हैं वहीं शिक्षक दिवस के ही दिन प्रदेश के हजारों मित्र  समायोजन की मांग को लेकर लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना देने को बाध्य है।

कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दावा करती है कि विकास के नये कीर्तिमान विकसित हो गये किन्तु यह कड़वी सच्चाई है कि शिक्षा क्षेत्र में शिक्षक, शिक्षा मित्र परेशान हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। विडम्बना यह कि न्यायपालिका के आदेश तक का पालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कैसे माना जाय कि प्रदेश विकास की ओर है। शिक्षा ही प्रगति की आधार है और शिक्षा मित्रोें के साथ भाजपा की सरकार में जो कुछ हो रहा है वह चिन्ताजनक हैं। कहा कि कांग्रेस, सपा गठबंधन की सरकार बनने पर 2027 में सबसे पहले शिक्षा मित्रों की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता है। कांग्रेस नेता महेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार विकास नहीं विनाशकारी बुल्डोजर पर यकीन करती है। इस सरकार को गरीबोें के घर पर बुल्डोजर चलवाने से खुशी मिलती है। उन्होने प्रदेश सरकार से मांग किया कि शिक्षक और शिक्षा मित्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाय। कांग्रेस नेतृत्व शिक्षक और शिक्षा मित्रों के साथ है। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.