हरदोई में भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत 5 गम्भीर घायल
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मरने वालों में 4 महिलाएं 1 पुरुष शामिल है। एक बोलेरो शादी समारोह से वापस लौट रही थी और एक बस बघौली से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी तभी दोनों में भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने चारों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

