भाजपा के 6 बूथ समितियों का गठन

 भाजपा के 6 बूथ समितियों का गठन

बूथ समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण-राजकुमार शुक्ल

बस्ती। मंगलवार को हर्रैया विधानसभा के हर्रैया मंडल में भारतीय जनता पार्टी के 6 बूथों समितियां का अलग-अलग स्थानोें पर गठन किया गया। इसमे नव नियुक्त बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, धर्मेंद्र मोदनवाल, आनंद गुप्ता, मंटू सिंह, राजन तिवारी, अर्जुन पंडित नरसिंह को हरैया मण्डल चुनाव अधिकारी राजकुमार शुक्ल ने माला पहनाकर स्वागत किया। कहा कि लोकतंत्र में बूथ समितियों का सर्वाधिक महत्व है। निश्चित रूप से बूथों के पदाधिकारी पार्टी के नीति, कार्यक्रमों से लोगोें को जोड़ने, पात्रों को केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में योगदान के साथ ही चुनाव के समय शत प्रतिशत मतदान कराकर पार्टी को मजबूती देंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव चरन जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’, शक्ति दीप पाठक, राम जीत शर्मा, राघवेंद्र पाण्डेय, कृष्ण भगवान पाण्डेय , हरिराम मिश्रा, वीरेंदर सिंह धर्मेंद्र मोदनवाल , जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अतुल तिवारी आदि ने योगदान दिया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.