विज्ञान, गणित प्रदर्शनी में फातिमा, आनन्द यादव रहे अव्वल
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को विज्ञान और गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विकासखण्डों से आए परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक स्तर में आनंद यादव तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से बस्ती सदर की छात्रा फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने बेहतर ढंग से विज्ञान और गणित की प्रदर्शनी लगाई थी। डायट प्रवक्ताओं की टीम ने बच्चों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल में रहे कुलदीप चौधरी, सरिता चौधरी और अलीउद्दीन ने प्रदर्शनी अवलोकन के उपरांत परिणाम घोषित किया। जिसमें आनंद यादव और फातिमा अव्वल रहे। निर्णायक मण्डल के सदस्यों ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलता है। खोजी प्रतिभा को गति मिलती है। जिसका फायदा अपने जीवन में समाज के समक्ष आने वाली समस्या के समाधान के रुप में मिलेगा।
इस अवसर पर शशि दर्शन त्रिपाठी, मो. इमरान खान, डॉ रिचा शुक्ला, अमन सेन, डॉ रविनाथ, वर्षा पटेल आदि उपस्थित रहे।

