संविधान दिवस पर रोपे पौधः दिया संदेश
बस्ती । संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मंजू पाण्डेय ने हंसराजलाल इण्टर कालेज गनेशपुर में पौधरोपण कर संदेश दिया कि संविधान कमजोर न पड़ने पाये। पौधरोपण के बाद कांग्रेस नेता मंजू पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार संविधान को परिवर्तित करना चाहती है किन्तु कांग्रेस के चलते उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और नव निर्वाचित सांसद वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के साथ ही पूरी पार्टी संविधान की रक्षा के लिये एकजुट है।
संविधान दिवस के अवसर पर पौधरोपण करने वालों में प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्रनाथ मिश्र, कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, जय प्रकाश मिश्र, रघुवीर सिंह, कमल किशोर शुक्ल, चन्द्रशेखर उपाध्याय आदि शामिल रहे।
जमीन और जान माल का खतराः लगाया न्याय की गुहार
बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के बक्सर निवासी सूर्यमणि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री, आई.जी. और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने जमीन और परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
भेजे पत्र में सूर्यमणि पाण्डेय पुत्र शिवाकान्त पाण्डेय ने कहा है कि गांव के ही गंगाधर, अतुल पाण्डेय पुत्र गंगाधर आदि ने उनकी जमीन पर सिंचाई के लिये बने कुलाबे को जबरिया तोड़ दिया। जब नगर थाने को इस सम्बन्ध में तहरीर दिया गया तो पुलिस ने उल्टे न्याय दिलाने की जगह शांति भंग में चालान कर दिया। गंगाधर आदि दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और उनकी जमीनों पर उनकी बुरी नजर है। आये दिन तरह-तरह की धमकी देने के साथ ही विवाद खड़ा करते रहते हैं, इससे उनका परिवार काफी डरा हुआ है। विपक्षी कभी भी कोई षड़यंत्र रचकर बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूर्यमणि ने अपनी जमीन और परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाते हुये दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।

