थन्हवा मुड़ियारी की रहने वाली पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

 थन्हवा मुड़ियारी की रहने वाली पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी गांव की रहने वाली पीड़िता चमेली देवी ने बुद्धवार को सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है पीड़िता ने बताया कि उसके पति जितेंद्र को गांव के पश्चिम तरफ के तालाब में डूबा दिया गया था। जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में मुकदमा पंजीकृत है व एक अभियुक्ता शशिकला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी जिन पर मुकदमा दर्ज है वह अभी भी फरार चल रहे हैं पीड़िता ने अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.