कैथवलिया गांव में गोली चलने की सूचना से हड़कम्प, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
बस्ती। आपको बता दे की बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में मंगलवार की देर रात लगभग 11:30 पर पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन आसपास कोई नही मिला, मौके से गोली का एक खोखा भी बरामद हुआ है। फिलहाल मामले में नगर थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

