भेड़ियों के हमले में 17 भेडों की मौत, मचा हड़कंप

भेड़ियों के हमले में 17 भेडों की मौत, मचा हड़कंप

बस्ती। जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के सेरापुर गांव में रविवार भोर में भेड़ियों के एक झुंड ने घारी में बंधी 17 भेड़ों को मार डाला। पशु पालक विनोद पाल ने सुबह जब यह मंजर देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें पशुपालक विनोद पाल के घर शादी समारोह था। उन्होंने गांव के स्कूल के पास अपनी भेड़ों को बांध रखा था। विनोद ने बताया कि सुबह करीब चार बजे जब वह भेड़ों को देखने पहुंचे, तो 17 भेड़ें मरी पड़ी थीं और कुछ घायल थीं। वहीं 

घटना स्थल पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर शारदा नंद तिवारी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह आवारा कुत्तों का हमला लग रहा है। हालांकि जांच की जा रही है कि यह हमला किस जानवर ने किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.