खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ एक्शन, 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज

 लखनऊ में आबकारी विभाग ने चलाया अभियानः खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ एक्शन, 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ में आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। रविवार को सार्वजनिक जगह और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाके में पैदल मार्च किया। TT

ऋचा सिंह, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2, राहुल सिंह आबकारी निरीक्षक सेक्टर 11 और विवेक सिंह आबकारी निरीक्षक सेक्टर 5 की टीम ने गोमतीनगर के ग्वारी चौराहे, लक्ष्मी मार्केट, न्यू सदर तहसील रोड पर खुले में शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

शिखर मल्ल आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 और अभिषेक सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 के द्वारा थाना मडियांव और शैरपुर अंतर्गत भिटौली चुंगी, महर्षि नगर, आईआईएम रोड और छठामील क्षेत्रों में अभियान के तहत पैदल गश्त किया।

कीर्ति प्रकाश पांडेय आबकारी निरीक्षक सेक्टर -1, अरविंद बघेल आबकारी निरीक्षक सेक्टर 4 की टीम द्वारा थाना हजरतगंज के परिवर्तन चौक, चाइना बाज़ार, लालबाग बाग, नगर निगम कार्यालय के आस-पास अभियान चलाया गया। चारबाग और नाका क्षेत्र में भी अभियान चला। इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.