25 दिसंबर को मनाया गया सुशासन दिवस,पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर चौपाल का आयोजन
यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज ब्लाक सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरवमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंडल चौपाल का आयोजन किया गया।
जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने चौपाल के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया गया एवं भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन मनोज ओझा द्वारा किया।
डॉ0 अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का सपना था कि पूरे भारत को एक छोर से दूसरे छोर तक जोड़ने वाली सड़क का जाल बिछाया जाय। जिससे लोग सुगमता से यात्रा कर सकें और वह सपना साकार हुआ।
जिन सड़कों का जाल उन्होंने विचार किया था वह संकल्प पूरा हुआ।
आज किसी भी स्थान पर निर्वाह यात्रा किया जा सकता है। अटल जी का एक अनुपम और अलौकिक योगदान रहा है। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। पंडित अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा,डॉ0 अरविन्द कुमार मिश्रा,राजेश त्रिपाठी,विनोद चौधरी,सुखराम गौड,सूर्य प्रकाश पाण्डेय,पिंटू सोनकर,गजेंद्र मणि त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल,शिव बहादुर मौर्य,विशाल मिश्रा "बाहुबली",अंकुर मिश्र,वीरेंद्र ओझा,अजय मोदनवाल,सुनील पांडेय, प्रत्यूष पांडेय,दिलीप पांडेय,सर्वेश गुप्ता,सुभाष तिवारी,हरेंद्र तिवारी,रवि तिवारी,राम सुख वर्मा,मारकंडेय मौर्य,पंकज तिवारी,नवनीत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।