तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेंड़ से टकराई 6 लोगों की मौत की आशंका 4 गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेंड़ से टकराई 6 लोगों की मौत की आशंका 4 गंभीर रूप से घायल

 पीलीभीत के थाना न्यूरिया कस्वे के पास में यात्रियों से भरी आर्टिका कार देर रात्रि 11:00 बजे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, कार में 10 लोग सवार थे, हादसे में पाच लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है, तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी जबरदस्ती की कार के परखच्चे उड़ गए,जिसमें 10 वर्ष व 7 वर्ष के मासूम की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरो की भीड़ जमा हो गई, साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुट गई है, जेसीबी की मदद से खाई से कार निकालने के लिये रेसक्यू चलाया जा रहा है, आपको बता दें कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी, पुलिस और तहगीरों के द्वारा बचाव कार्य जेसीबी की मदद से कार को खाईं से निकलने का प्रयास किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, देर रात एक शादी समारोह हो से लौट रहे थे, सभी लोग उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं, घटना के बाद पुलिस ने मौके पर हालात का जायजा लेकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है पुलिस का कहना है कि कार सवार यात्रियों की शिनाख्त व हादसे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, सूत्रों की माने तो कार काफी तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई , राहगीरों का कहना है, कि उन्होंने तत्काल पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया है, मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है, वहीं शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.