ऑनलाइन गेमिंग में हारे लाखों रुपये पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट और उसके मित्र,कर्ज का पैसा चुकाने के लिए लूट ली पेट्रोल पंप

ऑनलाइन गेमिंग में हारे लाखों रुपये पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट और उसके मित्र,कर्ज का पैसा चुकाने के लिए लूट ली पेट्रोल पंप

मिर्जापुर। पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट और उसके दो मित्र ऑनलाइन गेम में हार गए लाखों रुपये. कर्ज और ब्याज का पैसा चुकाने के लिए पेट्रोल पंप को पिस्टल के नोक पर लूट लिया.पेट्रोल पंप को लूटने का साजिश करता अकाउंटेंट था. मिर्जापुर एसपी अभिनंदन ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।

मिर्जापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. ऑनलाइन गेम में हारे लाखों रुपये को चुकाने के लिए एक पेट्रोल पंप को लूट लिया.बताया जा रहा है अकाउंटेंट रोशन पटेल और उसके दो मित्र विशाल बिंद और निलय को ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी.तीनों मित्र लगभग डेढ़ डेढ़ लाख रुपए कर्ज लेकर ऑनलाइन गेम खेला और हार गए. कर्ज और ब्याज का पैसा चुकाने के लिए पेट्रोल पंप पर लूट करने का प्लान बनाया.प्लान बनाने वाला कोई और नहीं पेट्रोल पंप का अकाउंटेंट रोशन ही था. पेट्रोल पंप के मालिक के तीन पेट्रोल पंप है तीनों पर अकाउंटेंट रोशन काम करता था पहले तीनों पेट्रोल पंपों पर रात में स्कूटी रोशन ने रेकी किया.पेट्रोल पम्पों पर रेकी के बाद दो पेट्रोल पंप पर लूट में सफलता नहीं मिलने पर तीसरे पेट्रोल पंप पर लूट की सफलता मिल गई. लूट के पैसे को आपस में बाट लिया. लूट के कुछ पैसे को ऑनलाइन गेम में फिर से लगा दिया और कुछ बैंकों में जमा कर दिए पुलिस ने इनके पास से 223580 रुपए नगद बरामद कर लिया है।

मिर्जापुर पड़री थाना क्षेत्र के आम घाट के रहने वाला विशाल बिंद,देहात कोतवाली देवापुर पचवल के रहने वाला निलय सरकार और देहात कोतवाली क्षेत्र के मिश्रलहौली गांव का रहने वाला रोशन पटेल आपस में दोस्त हैं.तीनों को ऑनलाइन 'गेम गोवा' खेलते थे. कर्ज और ब्याज के पैसे को चुकाने के लिए परेशान रहते थे. रोशन पटेल ने पेट्रोल पंप पर लूट करने का आईडिया दिया. विशाल बिंद ने पिस्टल और चाकू की व्यवस्था की. निलेश सरकार ने गांव के एक दोस्त की बाइक की व्यवस्था कराया.प्लान के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप के कैश काउंटर पर जाकर सेल्समेन और कैशियर को पिस्टल के नोक पर बिक्री के दो दिन के पैसे पांच लाख 90 हजार लूट कर चले गए थे।

दरअसल लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ के पास ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप पर दो दिसंबर को नकाबपोश दो बदमाश सेल्समेन और कैशियर को पिस्टल सटाकर कैश काउंटर में रखे बिक्री के 2 दिन के पैसे 5 लाख 90 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे. पेट्रोल पंप मालिक सूरज शंकर मिश्रा के तीन पेट्रोल पंप है दो भदोही में एक मिर्जापुर जनपद में है. अकाउंटेंट आरोपी रोशन पटेल को दो साल पहले अकाउंटेंट की नौकरी दी थी. रोशन पटेल तीनों पेट्रोल पंपों पर अकाउंटेंट का काम करता था. रोशन पटेल को पता था शनिवार और रविवार का पैसा सोमवार को जमा होता है. 2 दिन की बिक्री का पैसा को लूट लिया जाएगा तो ऑनलाइन गेम में हारे पैसे को चुकाया जा सकता है.18000 हजार महीना की सैलरी पाने के बावजूद भी अकाउंटेंट रोशन पटेल ने अपने ही मालिक के पेट्रोल पंप को लुटवा दिया. मजे की बात यह है कि पेट्रोल पंप मालिक ने 3 महीने पहले रोशन पटेल को एक व्यक्ति के अकाउंट से 50000 हजार गायब करने के मामले में पुलिस उठा ले गई थी उस समय भी पंप मलिक ने अकाउंटेंट की मदद की थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पेट्रोल पंप लूट कांड मामले का पर्दाफाश करते हुए. बताया की तीनों मित्र हैं ऑनलाइन गेम में लाखों रूपए पैसे हार चुके थे कर्ज और के पैसे को चुकाने के लिए पेट्रोल पंप के एकाउंटेंट रोशन पटेल ने साजिस रची. तीनों ने प्लान के मुताबिक पेट्रोल पंप से लूट की थी. लूट के 135000 ऑनलाइन गेम में लगा दिया 50000 एक के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था जिसे बाद में रुकवा दिया गया है. शेष लूट के पैसे उनके पास से बरामद कर लिए गए हैं. तीनों को जेल भेजा जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.