मनमोहन सिंह का निधन एक युग का अंत- ज्ञानेन्द्र

 मनमोहन सिंह का निधन एक युग का अंत- ज्ञानेन्द्र

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शोकसभा का कांग्रेसियों ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, बताया भारत रत्न के हकदार

बस्ती। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा है। बस्ती में कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय एक शोकसभा आयोजित कर कांग्रेसियों ने उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा मनमोहन सिंह का निधन एक युग का अंत है। उनके निधन से न सिर्फ कांग्रेस बल्कि पूरा देश शोक मना रहा है। राजनीतिक जीवन में उन्होने भेदभाव नही किया।

डा. मनमोहन सिंह की सज्जनता, सौम्यता और निर्णय पर कायम रहने की प्रतिबद्धता भारतीय राजनीति के लिये प्रेरणा स्रोत रहेगी। उनके जाने से कांग्रेस पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है। मनमोहन सिंह भारत रत्न सम्मान के हकदार हैं। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा आर्थिक उदारीकरण, रोजगार गारण्टी, आईटी उद्योग, टेलीकॉम सेक्टर, भारत अमेरिका परमाणु समझौता, गरीबी उन्मूलन तथा शिक्षा में सुधार हेतु उनके योगदान को सदियों तक याद किया जायेगा। पूर्व विधायक रामजियावन ने कहा डॉ. सिंह को उनकी ईमानदारी, सादगी, और नीतिगत दृढ़ता के लिए जाना जाता है और चिरकाल तक उनकी ख्याति कायम रहेगी।

प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही डिजिटल क्रांति का आगाज हुआ। देश उनके योगदान को याद कर रहा है। शोकसभा के उपरान्त पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर सूनील कुमार पाण्डेय, साधूसरन आर्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन वर्मा, कौशल त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मिश्रा, बाबूराम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, डीएन शास्त्री, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, रामबचन भारती, महेन्द्र श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, शौकत अली, इजहार, मदनलाल, बालमुकुन्द मिश्रा, अशफाक आलम कुरेशी, सद्दाम हुसेन, अमित प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, सुरेन्द्र सिंह, बृजेश पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, सर्वेश शुक्ल, पूरन चौधरी आदि उपस्थि

त थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.