कुंभ की तैयारी को लेकर बस्ती पहुंचे जीआरपी एसपी, दिए निर्देश

  कुंभ की तैयारी को लेकर बस्ती पहुंचे जीआरपी एसपी, दिए निर्देश 

 बस्ती। महाकुंभ को लेकर बस्ती पहुंचे एसपी जीआरपी गोरखपुर संदीप कुमार मीना ने बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। एसपी जीआरपी गोरखपुर ने बताया कि आगामी वर्ष में कुंभ लगने वाला है जिसको लेकर रेलवे द्वारा अभी से तैयारी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो,  साथ ही रेलवे स्टेशन पर अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। ताकि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेलवे में यात्रा के दौरान यात्रियों की सामान की सुरक्षा आदि को लेकर बेहतर इंतजाम किया जाए,ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। एसपी ने बताया कि रेलवे यूनियन के चुनाव होने हैं जिसको लेकर तैयारी का जायजा लिया गया है। 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.