बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ होगा विशाल प्रदर्शन, तैयारियां पूरी
बस्ती। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों , बहन बेटियों पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों से पूरा हिंदू समाज आक्रोशित है । हिंदुओं पर हो रहे इन अत्याचार के विरोध में समस्त हिंदू समाज द्वारा , हिंदू रक्षा संघर्ष समिति बस्ती के तत्वाधान में बुधवार 4 दिसम्बर को 11 बजे एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा।
समिति के संयोजक आशीष ने बताया कि बताया कि शहर के लाल बहादुर शास्त्री चौक झंड़ा चौराहा पर हिन्दु समुदाय का एकत्रीकरण होगा और वही से पैदल मार्च करते कम्पनी बाग चौराहा होते हुए तहसील गेट के सामने से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा । उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए अनेक हिन्दू संगठनों, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ पूरे जिले भर में बैठके की जा रही है। लोगों के आने के लिए ई रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा तथा बड़ी संख्या में लोगों से हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं ।
हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के कार्यकर्ता पिछले एक सप्ताह से लगातार सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं जिससे विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रतिभाग कर सकें।

