दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल को दबंगों पीटा,वीडियो आया सामने
दबंगों ने सरेराह महिला कांस्टेबिल को पीटा, वीडियो वायरल, नामजद मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद। महिला पुलिस कांस्टेबिल को सरेराह दबंगों द्वारा पीटने का वीडियो वायरल, महिला पुलिस कांस्टेबिल ने थाना सिविल लाइन में दबंगों के खिलाफ कराई fir, चार जानजद और छह अज्ञात के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज। 30-11-2024 की थाना सिविल लाइन के चक्कर की मिलक की है घटना।
महिला पुलिस कांस्टेबिल को के वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर जाती पुलिस कांस्टेबिल अमरीन के पीछे से एक मोटर सायकिल सवार आता है और कुछ कहता है और फिर मारपीट शुरू हो जाती है। लड़का कांस्टेबिल अमरीन को घसीटते हुए सड़क की एक साइड से दूसरी ओर ले जाता है और जमीन पर गिर जाता है लेकिन पीटता रहता है कुछ लोग बीच बचाव भी कराते हैं इतने में दो लोग और आते हैं पहले वो बीच बचाव कराते हैं और फिर उनमें से एक अमरीन से उलझता है और दूसरा बाइक लेजाने की कोशिश कर रहा है लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होती है और वो सब वहां से भाग जाते हैं लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है।
पुलिस कांस्टेबिल अमरीन द्वारा थाना सिविल लाइन में दी गई तहरीर के मुताबिक अमरीन थाना सिविल लाइन के चक्कर की मिलक में रहती हैं। कल 30-11-2024 को शाम तीन बजे अपने मकान मालिक के यहां जा रही थी तभी पांच छह अज्ञात वा इरफान वा सालिम आवाज लगाते हैं और मोटर सायकिल लेकर मेरे पास आ जाते हैं और मुझसे मोटर सायकिल स्टार्ट करने को कहने लगे मैने मना किया तो उनमें से एक ने मेरे थप्पड़ मारा और फिर मुझे मारते हुए घसीटते हुए ले गए और फिर बाकी साथी भी आगे और मेरे साथ गाली गलौंच की। बीच बचाव करने वाले लोग नईम नाम ले रहे थे। गलत नीयत से मेरे शरीर पर हाथ लगाते हुए मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सभी लोगों ने मेरे पेट में लातें मारी जिससे मुझे ब्लीडिंग हो गई। नईम की बहन ने भी वहां आकर गलियां बकी और दोबारा मुझे पीटने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोगों ने मेरे पुलिस कांस्टेबिल होने की बात बताई तो सब भाग खड़े हुए। मेरे सिर और घुटने में गंभीर चोटें आई हैं।
अमरीन द्वारा थाना सिविल लाइन में दी गई तहरीर के आधार पर चक्कर की मिलक निवासी इरफान, सालिम, नईम वा नईम की बहन को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 191(2), 315(2), 352 और धारा 76 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

