दिलदहलाने वाली घटना में 10 लोग घायल

 दिलदहलाने वाली घटना में 10 लोग घायल

ईको कार चालक ने लगाई अचानक ब्रेक पीछे से ऑल्टो टकराई,हादसे में दस लोग हुए घायल,दो की हालत गम्भीर हायर सेंटर किया गया रैफर 

सोरों जी गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे दर्शनार्थी

एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के दतेई गांव के समीप सोरों जी गंगा घाट से स्नान कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी ऑल्टो कार ईको कार से टकरा गई।हादसे में दोनो कारों में सवार दस लोग घायल हुए।घटना के बाद चीख पुकार मच गई ।रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने सूचना मिरहची थाना पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।पुलिस ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से वीरांगना मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है।चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दो गम्भीर रूप से घायल हुए लोगों को हायर सेंटर रैफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार ईको कार नंबर UP831AQ7073 और ऑल्टो कार नंबर MP07ZK4573 के बीच भीषण भिड़ंत हो गई।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के रहने वाले ऑल्टो कार सवार दर्शनार्थी सोरों जी से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे तभी अचानक आगे चल रही इको कार के चालक ने ब्रेक लगा दिया ।दोनो वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।मौके पर पहुंची मिरहची पुलिस ने सभी घायलों को जिला मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है।घायलों में सविता पत्नी राकेश कुमार उम्र 45 वर्ष , मल्लो देवी पत्नी खजान सिंह उम्र 40 वर्ष,राहुल पुत्र चंदन सिंह उम्र 22 वर्ष, हिमांशु पुत्र कमाता प्रसाद उम्र 7 वर्ष,निवासी सुरीना थाना एत्मादपुर आगरा पपीता देवी पुत्री मलखान उम्र 30 वर्ष,मंगल पुत्र हरिलाल उम्र 32 वर्ष,राधे सिंह पुत्र लखन सिंह उम्र 32 वर्ष,अनीता पुत्री रामप्रसाद उम्र 28 वर्ष,कालू पुत्र भूप सिंह उम्र 30 वर्ष,एक अन्य निवासी दुवा टांका थाना करैया जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश शामिल हैं ।घायल पपीता देवी और मंगल सिंह को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया है।घायल मल्लों देवी ने बताया कि सोरों जी से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे तभी पीछे से कार टकरा गई कई लोग घायल हुए हैं।

मध्य प्रदेश के निवासी राधे ने बताया कि वह सोरों जी से गंगा स्नान कर वापस घर ग्वालियर लौट रहे थे तभी आगे जा रही इको ने ब्रेक लगा दिया और हादसा हो गया ।आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मामले पर थाना प्रभारी मिरहची नीता महेश्वरी ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना प्राप्त हुई तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.