सोनहा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दिनांक 09.12.2024 प्रभारी निरीक्षक सोनहा श्री उपेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा मय पुलिस टीम के द्वारा थाना सोनहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 310/24 धारा 103(1)/352 B.N.S से सम्बन्धित अभियुक्त अभि0 पिन्टू अग्रहरी पुत्र स्व0 रामबहादुर अग्रहरी निवासी ग्राम सल्टौआ गोपालपुर ,थाना सोनहा जनपद बस्ती उम्र करीब 32वर्ष को समय करीब 13.32 बजे महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती के परिसर के अन्दर ही गेट न0 1 से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय बस्ती भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.पिन्टू अग्रहरी पुत्र स्व0 रामबहादुर अग्रहरी निवासी ग्राम सल्टौआ गोपालपुर ,थाना सोनहा जनपद बस्ती उम्र
करीब 32वर्ष।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनाँक 7.12.24 को समय करीब शाम 6 बजे विपक्षी पिन्टू अग्रहरी पुत्र स्व0 रामबहादुर अग्रहरी निवासी ग्राम सल्टौआ गोपालपुर ,थाना सोनहा जनपद बस्ती ने अनाआस प्रार्थी के लड़के शिवम सोनी उम्र 22वर्ष को गाली गुप्ता देते हुए सीने पर चोकू मार दिया जिससे शिवम सोनी की मृत्यु हो गयी परिजन तथा आसपास के लोग शिवम सोनी को सल्टौआ अस्पताल ले गये गम्भीर स्थिती देखते हुए डाक्टर साहब ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया जहां जिला अस्पताल के डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया मृतक के पिता श्री रामसरन सोनी पुत्र दुर्गा प्रसाद सोनी निवासी ग्राम सल्टौआ गोपालपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 310/24 धारा 103(1)/352 B.N.S पंजीकृत किया गया अभियुक्त द्वारा खुद को भी चाकू मार लिया गया था जिसे महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती में भर्ती कराया गया डाक्टर द्वारा डिस्चार्ज करने की उपरांत समय करीब 13.32 बजे महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती के परिसर के अन्दर ही गेट न0 1 से हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीमः
01. प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेन्द्र कुमार मिश्रा जनपद बस्ती
02. हे0का0 कृष्णानन्द त्रिपाठी, हे0 का0 यशवन्त सिंह, हे0 का0 देवानन्द यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती।

