अनाचार के अंबरों पर अपना ज्वलित पलीता धर दो..

पुरातन छात्र समागम में हुआ विचारों का आदान-प्रदान

बस्ती। जनपद के विकासखंड सल्टौवा गोपालपुर के जिनवा में श्रीराम शुक्ला के आवास पर पुरातन छात्रों एवं शिक्षकों का सम्मेलन संपन्न हुआ। सल्टौवा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद उपाध्याय ने 40 वर्षों बाद छात्रों के समागम के प्रति खुशी जाहिर करते हुए ऐसे आयोजनों को बार-बार आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। 

उन्होंने समाज में व्याप्त आनाचार और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए आगे आने के लिए सभी से अपील की। पूर्व प्रवक्ता उपेंद्र नाथ शुक्ल ने समाज की विसंगतियां को दूर करने का आवाहन करते हुए अपनी उत्साहवर्धन कविता "अनाचार के अंबारों पर अपना ज्वलित पलीता धर दो" सुनाया। उन्होंने कहा कि जहां भी रहो अपने स्तर से प्रेरणास्रोत बनने का प्रयास करो तथा समाज की विकृतियों को रेखांकित करो।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार शुक्ल, राजकुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, डॉ0 विजय प्रभाकर त्रिपाठी, चंद्र केशव वर्मा, अरविंद कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.