बस्ती से संभल जायेंगे कांग्रेसी

बस्ती से संभल जायेंगे कांग्रेसी 

बस्ती। कांग्रेस पार्टी श्रम प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को संभल जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम संभल के हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों के मुलाकात करेगी। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद पाण्डेय ने दी। उन्होने कहा बस्ती से वे स्वयं और जिलाध्यक्ष अब्दुल समद मंगलवार को संभल रवाना होंगे। उन्होने कहा संभल पहुंचकर घटना के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई जायेगी और पार्टी नेतृत्व को इससे अवगत कराया जायेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.