बांग्लादेश की घटना पर संतो में नाराजगी, बनी रणनीति
वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध चंद्रोदय मंदिर में बंगला देश में इस्कॉन के भक्त और सनातनी हिंदुओं के ऊपर किए जा रहे लगातार अत्याचार के खिलाफ साधु संतों की बैठक और भगवान श्री कृष्ण संकीर्तन का आयोजन किया गया जहां पर वृंदावन के कई प्रमुख संतो ने यहां बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के प्रति हिंसा,उत्पीड़न, और अन्य सनातन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सनातन यानी हिंदुओं के जगाने के लिए प्रयास शुरू करने की बात कही और यहां अपने अपने संबोधन में बोले कि जिस तरह से बांग्लादेश में आज वहां की नई सरकार हिंदुओं का शोषण और उनकी बहिन बेटियों का उत्पीड़न कर रही है वो बर्दाश्त के बाहर होता जा रहा है क्यों की आज वहां हिंदू जोकि भगवान नाम का जाप करते हुए सनातन का प्रसार प्रचार करते हुए अपने परिवार को पालन करते है उनके ऊपर अत्याचार किए जा रहे है जोकि भारत ही बांग्लादेश का सबसे बड़ा सहयोगी रहा है उसके वाद भी वहां हिंदुओं पर अत्याचार काफी दुखद है और हम सरकार के साथ साथ हिंदुओं से निवेदन करते है कि जागो और बांग्लादेश का पहले मुंह तोड़कर उसे जवाब दिया जाए ।वहीं इस मौके पर ये भी बताया गया कि जिस तरह से वहां इस्कॉन के भक्त को भी परेशान किया गया है वो शर्मनाक है ।

