फतेहपुर जिले मे सपा नेता मोo आजम खान पर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
फतेहपुर जिले मे समाजवादी पार्टी के नेता मो. आजम खान पर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो गया है। शहर निवासी रेनू देवी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पीड़िता का आरोप है कि उसने डेढ़ साल पहले ₹16 लाख में जमीन खरीदी थी, लेकिन आज तक न तो जमीन पर कब्जा मिला और न ही पूरी राशि वापस हुई।
रेनू देवी के अनुसार, उन्होंने दिनांक 14 मार्च 2023 को गाटा संख्या 74/2.2260 की 40x50 फीट जमीन खरीदी थी। ₹7.6 लाख का भुगतान चेक के माध्यम से और ₹8.4 लाख नकद दिया गया था। हालांकि, विक्रेता मो. आजम खान ने कब्जा देने से इनकार करते हुए जमीन किसी और को एग्रीमेंट पर देने की बात कही। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा, "मैं समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता हूं, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। जो करना है, कर लो।"
*धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज*
रेनू देवी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मो. आजम खान के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
*अवैध अस्पताल भी हुआ था सील*
गौरतलब है कि मो. आजम खान का एक अवैध अस्पताल भी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर खुद को बचाते आए हैं।
*पीड़िता की गुहार*
पीड़िता ने पुलिस से अपनी शेष राशि ₹13.4 लाख (ब्याज सहित) वापस दिलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अब तक केवल ₹4 लाख लौटाए हैं।
*पुलिस की कार्रवाई पर नजरें*
नजरें इस मामले के बाद फतेहपुर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मो. आजम खान के खिलाफ कार्रवाई होना न्याय की जीत होगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

