रंग-बिरंगे फूलो और खुशबू से सराबोर होगा सिटी पार्क, 21 मार्च से आयोजित होने वाले फ्लावर शो को बेहतर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मांगे सुझाव
ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क में आगामी 21, 22 व 23 फरवरी 2025 को पुष्पोत्सव का आयोजन होगा। इस बार बसंत के मौसम में ग्रेटर नोएडा और आस-पास के निवासियों को पहले से और बेहतर पुष्प प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तैयारी में जुट गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्री लक्ष्मी वीएस ने उद्यान विभाग और फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के लोगों के साथ बैठक की, जिसमें पुष्पोत्सव के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस फ्लावर शो को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने की अपील की है।
वीओ : ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क) एक बार फिर फूलों की खुशबू से महकेगा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुष्पोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि इस बार की पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की तमाम प्रजाति के साथ ही विशेष रुप से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्टेपिंग, सजावट आदि देखने को मिलेगी। विभिन्न श्रेणियों में उद्यान प्रतियोगिताएं, ऑन द स्पॉट प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, अंतर स्कूल नृत्य और संगीत प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
वीओ : एसीईओ ने हॉर्टिकल्चर से जुड़े विशेषज्ञों, संगठनों, सोसाइटियों, कंपनियां व निवासियों से इस फ्लावर शो को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने की अपील की है। ये सुझाव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के प्रभारी निदेशक उद्यान नथोली सिंह के मोबाइल नंबर -9205691109 और प्रबंधक पवन कुमार के नंबर 8800300036 पर दिए जा सकते हैं।

