भाजपा विधायक ने यात्रियों से भरी 22 बसों को महाकुंभ के लिए किया रवाना

भाजपा विधायक ने यात्रियों से भरी 22 बसों को महाकुंभ के लिए किया रवाना

बस्ती। हरैया विधानसभा से भाजपा विधायक अजय सिंह ने महाकुंभ को लेकर एक सराहनीय प्रयास शुरू किया है। हरैया विधायक अजय सिंह ने अपने निधि से हरैया विधानसभा के साथ जिले के तमाम ब्लॉकों से महाकुंभ में जाने वाले लोगों के लिए निशुल्क बस की सुविधा उपलब्ध कराई है। विधायक ने क्षेत्र के तमाम लोगों के मौजूदगी में 22 बसों को घघौआ से हरी झंडी दिखाकर एक साथ रवाना किया है। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बसें तीर्थ यात्रियों को लेकर महाकुंभ में प्रयागराज जाएंगी जहां उन्हें दर्शन स्नान कराने के पश्चात वापस अयोध्या दर्शन कराते हुये उनके गंतव्य तक भी पहुंचाएंगी। यह सिलसिला आखिरी स्नान शिवरात्रि तक लगातार जारी रहेगा। विधायक ने बताया कि निशुल्क महाकुंभ की यात्रा करने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा । जिससे लोगों को तमाम व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा सके।


विधायक की तरफ से लोगों के जाने के लिए निःशुल्क बस की व्यवस्था के साथ उनके रहने खाने इत्यादि की भी व्यवस्था निः शुल्क कराई गई है। इसके अलावा विधायक अजय सिंह ने कहा कि 20 जनवरी से नौजवानों को सनातन संस्कृति से परिचित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि उन्हें महाकुंभ ले जाकर भारतीय सनातन संस्कृति से परिचित कराया जाए जिससे एक अच्छे के निर्माण में सहायता मिल सके। 




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.