258 शीशी अवैध देशी शराब व बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ 2 गिरफ्तार
दुबौलिया पुलिस द्वारा सोमवार को 02 अभियुक्तों को 258 शीशी टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (बंटी-बबली) व बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा शांति/ सुदृढ़ कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किये जा रहे चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर दिनांक-13.01.2025 को समय करीब 15:30 बजे विशेषरगंज-अशोकपुर मार्ग पर ग्राम रमना तौफिर के निकट *02 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1-* ऋषि कुमार पुत्र नाथे *2-* रामआशीष पुत्र बुद्धु को *1-* एक अदद मोटरसाइकिल (HF-डीलक्स बिना नम्बर प्लेट की), *2-* 258 शीशी अवैध देशी शराब (बन्टी-बबली) के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दुबौलिया पर मु0अ0सं0- 05/2025 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- ऋषि कुमार पुत्र नाथे उम्र 27 वर्ष निवासी अशोकपुर (गोडियाना) थाना दुबौलिया जनपद बस्ती |
2- राम आशीष पुत्र बुद्धु उम्र 19 वर्ष निवासी अशोकपुर (बदलू पुरवा) थाना दुबौलिया जनपद बस्ती |
बरामदगी का विवरण
1- एक अदद मोटरसाइकिल (HF-डीलक्स बिना नम्बर प्लेट की)
2- 258 शीशी अवैध देशी शराब (बंटी-बबली)
गिरफ्तार/बरामद करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष दुबौलिया जितेन्द्र सिंह जनपद बस्ती
2- व0उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
3- का0 हरेन्द्र यादव, का0 अभिषेक यादव, म0का0 पल्लवी सिंह थाना दुबौलिया जनपद बस्ती

