हर्रैया विधायक अजय सिंह ने 25 बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए किया रवाना
बस्ती। जिले के विक्रमजोत विकास खंड के खतम सराय से विधायक हर्रैया अजय सिंह 25 बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया है ।विधायक हर्रैया अजय सिंह लगातार लोगों को महाकुंभ की निशुल्क यात्रा करा रहे हैं ।यात्रा के तीसरे चरण में विधायक ने 25 बसों से लगभग 1500 लोगों को आज प्रयागराज के लिए रवाना किया है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहुंचकर विधायक हर्रैया का सम्मान किया और उनके इस कार्य की जमकर सराहना किया है ।विधायक ने कहा कि महाकुंभ की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, मनीष सिंह, लकी, तेज बहादुर सिंह,अखिलेश सिंह ,अमरनाथ शर्मा, विनोद गुप्ता, आशु सिंह,भारत सिंह, निर्मल सिंह सहित अन्य तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

