विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने सिंगहाराजा गौशाले का किया भ्रमण, गोवंशों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा(आनन्दधर द्विवेदी)
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने दुबौलिया विकासखंड के ग्राम सिंगहाराजा गौशाला का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। जिला महामंत्री सतीश कुमार पाण्डेय अंकित कुमार उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष की उपस्थिति में गोवंशों हेतु हरा चारा भूसे आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। चिकित्सक के विषय में पूछे जाने पर पता चला कि वह समय समय पर आते रहते हैं, उनके द्वारा गोवंशो को देखा जा रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया इस ग्राम सभा से लोगों को सीख लेना चाहिए।इस अवसर पर अंकित कुमार उपाध्याय उपाध्यक्ष द्वारा गोवांशों को केला व गुड़ खिलाया गया। इस दौरान सत्यदेव सिंह प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र विश्वकर्मा ब्लॉक मीडिया प्रभारी राजकुमार विश्वकर्मा ब्लॉक महामंत्री आदि लोग मौजूद रहे।

