बस्ती में नकली फ्लूइड फैक्ट्री पर पुलिस,प्रशासन की छापेमारी
यूपी,बस्ती। बस्ती में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस, प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री BS 6 गाड़ियों में प्रयोग किया जाने वाला नकली फ्लूइड बनाने के कारोबार में लगी हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक यह तीन महीने से संचालित हो रही थी।
जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्य, नायब तहसीलदार कमलेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र कुमार मिश्र की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और नकली फैक्ट्री को पकड़ लिया लेकिन फैक्ट्री के संचालक मौके से फरार हो गए।
मकान मालिक और अन्य लोगों ने एग्रीमेंट पत्रावली दिखाई,जांच में पता चला कि यह नकली फैक्ट्री तीन महीने से संचालित हो रही थी और किसी को इसकी खबर नहीं लगी थी।
यह नकली फैक्ट्री कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम में NH 27 के किनारे संचालित हो रही थी।
आपको को बता गाड़ियों के प्रदूषण को कम करने के लिए यूरिया फ्ल्यूड का प्रयोग किया जाता है। डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड में यूरिया, जिसे DEF के नाम से भी जाना जाता है, 32.5% यूरिया और 67.5% डीआयनाइज्ड पानी से बना एक सुरक्षित घोल है। यूरिया, एक नाइट्रोजन यौगिक है, जो गर्म होने पर अमोनिया में बदल जाता है। DEF में, यह नाइट्रोजन ऑक्साइड, एक हानिकारक प्रदूषक को हानिरहित नाइट्रोजन और पानी में बदलने में सहायता करता है।
इसकी फर्जी फैक्ट्री संचालन का मामला सामने आया,जिसमें जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्य, नायब तहसीलदार कमलेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र कुमार मिश्र की संयुक्त टीम ने छापेमारी में मामला प्रकाश में आया और आवश्यक कार्यवाही के लिए छानबीन चल रही है।
