बस्ती में हुए मां बेटी हत्याकांड में एक और आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

बस्ती में हुए मां बेटी हत्याकांड में एक और आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार



यूपी,बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सेंठा गांव में बीती 4 दिसंबर को मां-बेटी की हत्या कर फरार मुख्य आरोपी राजन उर्फ राजेश उपाध्याय (32) को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर से धर दबोचा है। आप को बता दे कि आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी को बस्ती पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले में पहले चार आरोपियों को पकड़ चुकी है। मामल में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के ACP भरत पटेल ने बताया कि वांछित आरोपी राजन उर्फ राजेश ने प्राथमिक पूछताछ में दोहरी हत्या का आरोप कबूला है। 

पिछले तीन दिसंबर को आरोपी राजन ने अन्य आरोपी कमलेश कुमार, कौशलचंद्र, करुणाकर उर्फ लल्लन, शांतिदेवी, रंजना, शिल्पा और अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गोदावरी देवी और सौम्या की हत्या का आरोप कबूला है। दोनों के शव को घर में ही जला भी दिया था। एसीपी पटेल ने बताया कि मृतका गोदावरी आरोपी राजन की रिश्ते में मां है। मृतका सौम्या बहन है। राजन के पिता अवधेश ने दो विवाह किए थे। उनकी पहली पत्नी से करुणाकर बेटा है। पिता अवधेश का निधन हो गया है। उन्होंने मरने से पूर्व एक वसीयत की है, जिसमें उन्होंने करीब 17 बीघा जमीन पत्नी गोदावरी देवी और बेटी सौम्या के नाम की है। राजन और करुणाकर को डेढ़ बीघा जमीन दी। आरोपियों ने षडयंत्र रचते हुए मिलकर 3 दिसंबर की रात को गोदावरी व सौम्या की हत्या कर दी और शव को जला दिया। 

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल ने बताया कि आरोपी को अहमदाबाद के पास के बरेज गांव से पकड़ा गया है. पटेल ने बताया कि आरोपी पहले अहमदाबाद में काम कर चुका था और वहां के इलाकों से परिचित था, इसीलिए उसने वहां छिपने का फैसला किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.