हाईवे पर संतरा लदा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

हाईवे पर संतरा लदा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा 

बस्ती। जनपद के नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। गोटवा के पास गोरखपुर की ओर जा रही संतरा लदी एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय आसपास कोई वाहन मौजूद न होने के कारण कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

यह घटना सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह करीब 7 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। ट्रक के पलटने से हाईवे पर थोड़ी देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.