एफआरसीटी की ओर से जरूरतमंदों और असहायों को वितरित किया गया कंबल



एफआरसीटी की ओर से जरूरतमंदों और असहायों को वितरित किया गया कंबल



फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम की ओर से EXL एकेडमी महाराजगंज में जरूरतमंदों और असहायों को कंबल वितरित किया गया। 



इस अवसर पर संस्थापक महेन्द्र वर्मा ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे गरीब असहाय लोगों के लिए कम्बल वितरण तो शुरुआत है, अभी दीपावली व ईद के अवसर पर इनके बच्चों को नया कपड़ा भी वितरित किया जाएगा। 

सह संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि महाराजगंज जिले में 14 वर्ष उम्र के अनाथ बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय में दाखिला कराकर उनकी पूरी शिक्षण शुल्क सीधे ट्रस्ट के खाते से विद्यालय के खाते में भुगतान किया जाएगा। 

सह-संस्थापक चरन सिंह कंवर ने बताया कि पूरे प्रदेश में जोर शोर से FRCT की सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। FRCT से जुड़े हुए किसी वैधानिक सदस्य के दुखद निधन पर एफआरसीटी के सभी सदस्य निर्धारित न्यूनतम धनराशि 20 रुपए या 50 रुपए सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग भेजेंगे। टीम अपने दिवंगत सदस्य के परिवार को 50 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद और गंभीर रूप से बीमार सदस्य के इलाज हेतु 10 लाख रुपए तक आर्थिक मदद करने का लक्ष्य बनाया है। 

प्रदेश कोर टीम से शिवशरन सिंह ने बताया कि FRCT में 1 लाख सदस्य संख्या के उपरांत "बालिका विवाह योजना" भी लाया जाएगा।



प्रदेश कोर टीम से देवेन्द्र साहनी ने बताया कि महाराजगंज जिला में बहुत तेजी से लोग FRCT का सदस्य बन रहे हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सदस्यता और आर्थिक मदद की सारी व्यवस्था ऑनलाइन है। टीम पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है। 

इस अवसर पर EXL एकेडमी के डायरेक्टर/प्रबंधक दशरथ गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी व FRCT के मार्गदर्शक देवेश पांडेय, सुनील कुमार गौतम, हरिप्रकाश गुप्ता, FRCT महराजगंज के जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला महामंत्री सुनील वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, पनियरा अध्यक्ष रंजीत चौधरी, महामंत्री अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र पासवान आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.