एफआरसीटी की ओर से जरूरतमंदों और असहायों को वितरित किया गया कंबल

एफआरसीटी की ओर से जरूरतमंदों और असहायों को वितरित किया गया कंबल




यूपी, देवरिया। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम की ओर से पथरदेवा देवरिया में जरूरतमंदों और असहायों को कंबल वितरित किया गया। 

इस अवसर पर संस्थापक महेन्द्र वर्मा ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे गरीब असहाय लोगों के लिए कम्बल वितरण तो शुरुआत है, अभी दीपावली व ईद के अवसर पर इनके बच्चों को नया कपड़ा भी वितरित किया जाएगा। 

सह संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि देवरिया जिले में 14 वर्ष उम्र के अनाथ बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय में दाखिला कराकर उनकी पूरी शिक्षण शुल्क सीधे ट्रस्ट के खाते से विद्यालय के खाते में भुगतान किया जाएगा। 

सह-संस्थापक चरन सिंह कंवर ने बताया कि पूरे प्रदेश में जोर शोर से एफआरसीटी की सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। एफआरसीटी से जुड़े हुए किसी वैधानिक सदस्य के दुखद निधन पर एफआरसीटी के सभी सदस्य निर्धारित न्यूनतम धनराशि 20 रुपए या 50 रुपए सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग भेजेंगे। टीम अपने दिवंगत सदस्य के परिवार को 50 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद और गंभीर रूप से बीमार सदस्य के इलाज हेतु 10 लाख रुपए तक आर्थिक मदद करने का लक्ष्य बनाया है। 

प्रदेश कोर टीम से प्रणव द्विवेदी ने बताया कि देवरिया जिला में बहुत तेजी से लोग एफआरसीटी का सदस्य बन रहे हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सदस्यता और आर्थिक मदद की सारी व्यवस्था ऑनलाइन है। टीम पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा, जिला महामंत्री शैलेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष भालचंद्र मिश्र रोमी, संयुक्त मंत्री अकबर अली, संगठन मंत्री बलवती कुमार, विधिक सलाहकार प्रकाश पाण्डेय, पथरदेवा के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू कुशवाहा, उपाध्यक्ष रतन कुशवाहा,मंत्री अमर सिंह, संगठन मंत्री आशुतोष मणि त्रिपाठी, कलामुद्दीन, पिंटू सिंह, विजय यादव, महेश गुप्ता, बलजीत सिंह, विक्की, सद्दाम, मयंक गुप्ता, पुष्कर यादव, संतोष ठाकुर, दिनेश शर्मा, ऋषिकेश सिंहआदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.