राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की टीम ने जरूरतमंदों में कंबल का किया वितरण

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की टीम ने जरूरतमंदों में कंबल का किया वितरण 




उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के देवकली में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की टीम द्वारा जरूरतमंदों में ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया। 

संस्था के चेयरमैन डॉक्टर कुलदीप मिश्रा की अध्यक्षता में गरीब, असहाय, दिव्यांग सहित जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। 

बढ़ती ठंड को देखते हुए सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले संगठन आए दिन निरंतर लोगों की मदद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वर्तमान समय में ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप मिश्रा की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया। 

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जलालुद्दीन,ग्राम पंचायत अधिकारी पीयूष कुमार,सिविल वर संगठन के पूर्व महासचिव तारिक सिद्दीकी,मंडल सचिव एन प्रधान, वकार,अहमद,श्याम सुंदर, प्रमोद पांडेय,मनोज तिवारी,श्रीराम,संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.